PURNIA : कार से 75 ग्राम स्मैक के साथ साला-बहनोई गिरफ्तार

Edited by AMIT KUMAR SINH
Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना की पुलिस ने 75 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया .

विज्ञापन

पूर्णिया के जलालगढ़ से निकेश राय की रिपोर्ट :

पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना की पुलिस ने 75 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया .थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि जलालगढ़ थानाक्षेत्र के मेंहींनगर वार्ड संख्या 8 स्थित विकास कुमार और कमलेश कुमार साह को रविवार रात को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया. मामले में गिरफ्तार तस्कर को सोमवार दोपहर दो बजे को जेल भेजा गया. बताया गया कि बीआर 11एयू 7903 नम्बर की ऑल्टो कार में दोनों तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्कर के पास कार सहित दो मोबाइल, नकदी 210 रुपये, के साथ गिरफ्तार किया गया. दोनों गिरफ्तार में विकास कुमार मेंहींनगर जलालगढ़ और कमलेश कुमार साह पिपरपांति एकम्बा जलालगढ़ निवासी है. दोनों गिरफ्तार आपस मे साला बहनोई है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन