खेल के बिना पूरी नहीं होती शिक्षा की सर्वांगीणता : गौतम सिन्हा

ब्राइट करियर स्कूल में उमंग संग मनाया गया वार्षिक खेल दिवस
ब्राइट करियर स्कूल में उमंग संग मनाया गया वार्षिक खेल दिवस
खेल कूद की प्रतियोगिता में चार सौ से भी अधिक छात्रों की भागीदारी
पूर्णिया. ब्राइट करियर स्कूल के संस्थापक एवं आधुनिक शिक्षा को नया आयाम देने वाले शिक्षाविद गौतम सिन्हा ने कहा है कि शिक्षा की सर्वांगीणता खेल के बिना पूरी नहीं होतीं. उन्होंने कहा है कि छात्रों के शारीरिक विकास के लिए खेल बहुत ही आवश्यक है. इसके लिए अभिभावकों को भी बच्चों के साथ प्रतिदिन एक घंटे के लिए खेल के मैदान पर जाना चाहिए. श्री सिन्हा ने कहा है कि खेल के क्षेत्र में भारत सदैव ही अग्रणी रहा है. चाहे वह मेजर ध्यानचंद हों या सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री, कपिल देव विराट कोहली हो या मिल्खा सिंह अथवा महिलाओं में साइना नेहवाल, सानिया मिर्ज़ा आदि हों, सभी ने खेल के क्षेत्र में देश का मान बढ़ाया है.
विद्यालय के संस्थापक श्री सिन्हा स्कूल में जूनियर सेक्शन के वार्षिक खेल दिवस के अवसर पर बच्चों को खेल के प्रति उत्साहित कर रहे थे. विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया. इसमें सभी बच्चे काफी उत्साह के साथ भाग ले रहे थे. इससे पहले श्री सिन्हा ने मशाल जलाकर एवं झंडे की सलामी स्वीकार कर समारोह का आगाज किया. समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज के दौर में केन्द्र और राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है. संबोधन के बाद खेल कूद की प्रतियोगिताएं आरंभ की गईं. इसमें चार सौ से भी अधिक छात्रों ने भागीदारी निभायी.सम्मानित किए गये अव्वल आने वाले प्रतिभागी
खेल प्रतियोगिता सम्पन्न होने के बाद अलग-अलग प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को विद्यालय के चेयरमैन द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के समापन अवसर पर आभार ज्ञापित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या रीमा शरण ने कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं सुनियोजित रूप से संचालन के लिए जूनियर को-आर्डिनेटर अनीता सिंह के साथ साथ सभी शिक्षकों की सराहना की एवं कार्यक्रम के समापन की घोषणा की. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका स्नेहा झा एवं निधि रंका ने किया. कार्यक्रम में भारी संख्या में अभिभावक एवं छात्रों के साथ साथ विद्यालय के सभी शिक्षक एवं सहायक कर्मचारी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




