खरहिया से 23 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
अमौर थानाक्षेत्र में अवैध शराब के धंधे में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. उसके घर से 23 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई.
अमौर. अमौर थानाक्षेत्र में अवैध शराब के धंधे में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. उसके घर से 23 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई. गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश कुमार विश्वास उम्र 33 वर्ष साकिन खरहिया, थाना अमौर, जिला पूर्णिया का निवासी बताया गया. अमौर थाना के सअनि विश्वजीत कुमार सिंह ने खरहिया गांव में छापेमारी कर गिरफ्तार किया और उसके घर से 23 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मुकेश कुमार विश्वास पहले भी कई बार अवैध शराब बेचने के आरोप में जेल जा चुका है. उसे पुन: शराब के अवैध धंधे में पकड़ न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










