बायसी में वाहन जांच में 1.048 किलोग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 18 May 2026 5:49 PM

विज्ञापन

पूर्णिया जिले की बायसी थाना पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी मिली है.

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया जिले की बायसी थाना पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने नियमित वाहन जांच के क्रम में एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक किलोग्राम से अधिक स्मैक बरामद की गयी है. जब्त स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है. जानकारी के अनुसार, बायसी थानाक्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर जब उसकी तलाशी ली गयी तो पुलिस के होश उड़ गये. पुलिस ने वाहन जांच में कुल 1.048 किलोग्राम स्मैक और एक मोबाइल जब्त किया. स्मैक के साथ अभियुक्त पश्चिम बंगाल के मालदा जिलान्तर्गत कालियाचक के निवासी मासूम शेख को गिरफ्तार किया गया. पुलिस आरोपित से कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीले पदार्थों की यह खेप कहां से लायी जा रही थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन