शराब के नशे में हंगामा कर रहे पांच लोगों को पुलिस ने पकड़ा
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 18 May 2026 5:58 PM
भवानीपुर थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे पांच लोगों को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. यह कार्रवाई थानाक्षेत्र के सोनदीप पंचायत अंतर्गत केमई गांव में संध्या गश्ती के दौरान की गयी.
भवानीपुर. भवानीपुर थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे पांच लोगों को पकड़ कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. यह कार्रवाई थानाक्षेत्र के सोनदीप पंचायत अंतर्गत केमई गांव में संध्या गश्ती के दौरान की गयी. जानकारी के अनुसार, अवर निरीक्षक पप्पू कुमार दलबल के साथ क्षेत्र में गश्ती कर रहे थे. वहीं अवर निरीक्षक अमित कुमार, संतलाल उरांव व अजय कुमार भी शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर इलाके में भ्रमण कर रहे थे. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं. पुलिस टीम को देखते ही सभी लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने खदेड़कर पांच लोगों को पकड़ लिया और थाना लाया गया. पकड़े गये लोगों की पहचान सिंधियान सुंदर निवासी छंगुरी मंडल 35 वर्ष, रूपेश कुमार 26 वर्ष, वार्ड -3, थाना ढोलबज्जा, भागलपुर जिला निवासी दिनेश मंडल 56 वर्ष, बरारी थाना क्षेत्र के गुंजरा निवासी दीपक कुमार 28 वर्ष व फलका थाना क्षेत्र के कालीनगर निवासी सुबोध कुमार 25 वर्ष के रूप में हुई है. ब्रेथ एनालाइजर से जांच के दौरान सभी के शराब सेवन की पुष्टि हुई. इसके बाद पांचों के खिलाफ बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी संख्या 68/26 दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










