सिलीगुड़ी से आनेवाली बस से 72.50 ग्राम हेरोइन के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 18 May 2026 6:10 PM
एनएच 31 बरसौनी टोल प्लाजा के समीप सोमवार को गुप्त सूचना पर सिलीगुड़ी से आनेवाली बस से एक महिला समेत दो तस्कर को ड्रग्स हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया.
डगरूआ. एनएच 31 बरसौनी टोल प्लाजा के समीप सोमवार को गुप्त सूचना पर सिलीगुड़ी से आनेवाली बस से एक महिला समेत दो तस्कर को ड्रग्स हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया. डगरूआ थाना के अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार गौतम ने बताया कि थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक शिवजी महतो सदलबल रात्रि गश्ती कर रहे थे. इसी बीच सिलीगुड़ी से आनेवाली बस में हेरोइन की खेप के साथ दो तस्करों के पूर्णिया की ओर आने की सूचना मिली. वहीं बताया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी बायसी के आदेशानुसार डगरूआ के सीओ को दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त कर पुलिस बल ने बस की तलाशी ली. तलाशी के क्रम में ही बस की एक सीट पर एक महिला के साथ एक युवक पुलिस चेकिंग देखकर घबराने लगे और बस से उतरने लगे. जांच कर रही पुलिस ने दोनों को रोककर भागने का कारण पूछा तो उन्होंने अपने हैंडबैग में ड्रग्स हेरोइन के होने की बात स्वीकार की. तलाशी के क्रम में हैंडबैग में 6 प्लास्टिक की साबुनदानी में गुलाबी व पीले रंग के बुरादे के छह पैकेट पाये गये. दोनों की पहचान ममता देवी 40 वर्ष साकिन गोविंदपुर वार्ड तीन थाना बिदुपुर जिला वैशाली व मनीष कुमार 22 वर्ष, साकिन पानापुर वार्ड 13 थाना बिदुपुर जिला वैशाली के रूप में हुई. अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार गौतम ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्करों के पास 72.50 ग्राम ड्रग्स मिले. तीसरे साथी का उगला राज दोनों को पूछताछ करने थाना लाया गया. वहीं एसडीओ द्वारा प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट डगरूआ सीओ योगेंद्र दास के समक्ष डगरूआ पुलिस ने दोनों से पूछताछ की. वहीं पूछताछ के क्रम बताया कि उनके साथ विकास कुमार साकिन गोविंदपुर, थाना बिदुपुर, जिला वैशाली भी ड्रग तस्करी करने में शामिल है.. असम के सिलचर से लाते थे ड्रग्स साथ ही गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि वे हेरोइन लाने के लिए असम के सिलचर जाते हैं. जहां होटल में रूककर त्रिपुरा के एक व्यक्ति रूपन उरांग से वे सभी ड्रग्स खरीदते हैं. तीनों मिलकर स्थानीय गांव में घूम-घूम कर ड्रग्स व हेरोइन बेचते हैं. बताया गया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई पूरी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










