CSK ने जीता टॉस, MS Dhoni के बिना मैदान में उतरेगी चेन्नई की टीम; देखें प्लेइंग-11
Published by : Ujjawal Sinha Updated At : 18 May 2026 7:36 PM
महेंद्र सिंह धोनी और पैट कमिंस (फोटो-सोशल मीडिया)
चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले में भी धोनी नहीं दिखाई देंगे. चेन्नई की टीम एक बदलाव के साथ उतरी है.
CSK vs SRH: आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. आज का मुकाबला भी धोनी नहीं खेलेंगे. चेन्नई इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरी है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद बिना बदलाव के साथ उतरी है.
सनराइजर्स हैदराबाद इस मुकाबले को जीतकर प्लेऑफ में अपना स्थान सुनिश्चित करना चाहेगी. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स इस मुकाबले को जीतने के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी. हैदराबाद की टीम ने 12 मैचों में 7 जीत के साथ तीसरे स्थान पर है. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 12 मैचों में 6 जीत के साथ पांचवें स्थान पर है.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन.
इम्पैक्ट सब के विकल्प: मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज़ खान, अमन खान, गुरजपनीत सिंह.
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे.
इम्पैक्ट सब के विकल्प: ट्रेविस हेड, अनिकेत वर्मा, लियम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल
टॉस जीतने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने क्या कहा?
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतने के बाद हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. हमारे लिए चीजे काफी सीधी है. एक समय में एक मैच पर ध्यान देना है. इस मुकाबले को जीतने की कोशिश करनी है और अच्छी शुरुआत करनी है. हमें सिर्फ परिस्थितियों का सम्मान करना है और उसी हिसाब से सबसे सही फैसला लेना है. इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करना अच्छा विकल्प है. धोनी अभी टीम के साथ हैं, लेकिन इस मैच के लिए पूरी तरह से फिट नहीं है. उम्मीद है कि हम यह मैच जीतेंगे और आखिरी मुकाबले में आपको वह मैदान पर दिखेंगे.
यह भी पढ़ें: धोनी की नई चोट ने बढ़ाई CSK की टेंशन, SRH मैच से पहले बाहर हुए MS Dhoni
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ujjawal Sinha
उज्जवल कुमार सिन्हा खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं और विभिन्न खेलों से जुड़ी खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने अपने करियर में मुख्य रूप से डेस्क पर काम करते हुए एक्सक्लूसिव कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज पर फोकस किया है. इस दौरान उन्होंने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी के मैच भी कवर किए हैं. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके है. शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. पत्रकारिता के साथ-साथ उज्ज्वल का खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट के खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के लिए स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं, जिससे उनकी समझ और लेखन को अतिरिक्त मजबूती मिलती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










