डॉ संजय कुमार का निधन विश्वविद्यालय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 18 May 2026 6:23 PM

विज्ञापन

एमजेएम महिला कॉलेज, कटिहार के समाजशास्त्र विभाग के सहायक शिक्षक डॉ. संजय कुमार के आकस्मिक निधन पर पूर्णिया विश्वविद्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पूर्णिया विश्वविद्यालय में दिवंगत शिक्षक डॉ संजय कुमार को दी गयी श्रद्धांजलि पूर्णिया. एमजेएम महिला कॉलेज, कटिहार के समाजशास्त्र विभाग के सहायक शिक्षक डॉ. संजय कुमार के आकस्मिक निधन पर पूर्णिया विश्वविद्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया. शोकसभा में विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की. वक्ताओं ने कहा कि डॉ संजय कुमार का असमय निधन संपूर्ण विश्वविद्यालय परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है. इस अवसर पर प्रोफेसर अरविंद कुमार वर्मा छात्र कल्याण अधिष्ठाता, डॉक्टर उदय नारायण सिंह कुलानुशासक, प्रोफेसर अखिलेश कुमार कुलसचिव, प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह सीसीडीसी, प्रोफेसर इश्तियाक अहमद वित्त पदाधिकारी आदि ने शोक संवेदना प्रकट की. गौरतलब है कि दिवंगत संजय कुमार सिंह ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत समाजशास्त्र विभाग में 2 जुलाई 2025 को नियुक्त हुए थे.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन