Ranchi: अब बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का होगा त्वरित समाधान, जन समस्या निवारण केंद्र शुरू
Published by : AmleshNandan Sinha Updated At : 18 May 2026 7:41 PM
जन समस्या निवारण केंद्र का हुआ उद्घाटन
Ranchi: रांची में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जन समस्या निवारण केंद्र शुरू किया गया है. इससे शिकायतों के निपटारे में तेजी आएगी. पूरी खबर नीचे पढ़ें...
सुनील चौधरी
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जन समस्या निवारण केंद्र की शुरुआत की है. यह केंद्र रांची के डोरंडा स्थित डाटा सेंटर, कुसई कॉलोनी में शुरू किया गया है. इसका उद्घाटन राज्य के वरिष्ठ नागरिक उपभोक्ता अशोक कुमार पांडेय ने रविवार को किया.
निगम की ओर से बताया गया कि यह व्यवस्था 24×7 निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से शुरू की गयी है. इस केंद्र के माध्यम से बिल त्रुटि, बिल सुधार समेत बिजली से जुड़ी अन्य समस्याओं का समाधान किया जायेगा.
सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक संचालित होगा
बताया गया कि फिलहाल यह केंद्र सुबह 06:00 बजे से रात 10:00 बजे तक संचालित होगा. यहां उपभोक्ता फैक्ट्री, दुकान और अन्य कार्यालयों में जाने से पहले अथवा वापस आने के बाद अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. भविष्य में लेबर डिपार्टमेंट के प्रावधानों के तहत इस व्यवस्था को 24×7 अवधि तक विस्तारित करने पर भी विचार किया जायेगा.
मोबाइल नंबर जारी
जेबीवीएनएल ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए मोबाइल नंबर 9031110120 भी जारी किया है, जिस पर संपर्क कर बिजली संबंधी समस्याओं की जानकारी दी जा सकती है.
मौके पर झारखंड ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक जेबीवीएनएल के श्रीनिवासन, झारखंड ऊर्जा संचरण निगम के एमडी केके वर्मा, जेयूएनएल के एमडी रंजीत कुमार लाल, निदेशक वित्त टी कुल्लु, निदेशक (वितरण एवं परियोजना) पीके श्रीवास्तव, महाप्रबंधक (कार्मिक एवं सामान्य प्रशासन) सुनील दत्त खाखा, कार्यकारी निदेशक अरविंद कुमार, सुधीर कुमार सिंह, जीएम एचआर समीर मुंडू, एफजेसीसीआइ के विनोद तुलस्यान, सीआईआई के प्रभात कुमार, जेसिया के रणधीर कुमार शर्मा, लघु उद्योग भारती के विनोद कुमार अग्रवाल एवं उद्योग क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें…
बीसीसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर 200 लोगों से 20 करोड़ रुपये की ठगी
विधायक कल्पना सोरेन और पूर्णिमा साहू ने सिद्धिविनायक मंदिर में टेका मत्था
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










