सरेराह अपहरण, छह दरिंदों ने शराब पिलाकर पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म
डगरूआ थाना क्षेत्र के बरियार चौक स्थित एक मोटर गैराज में हुई यह घटना
डगरूआ थाना क्षेत्र के बरियार चौक स्थित एक मोटर गैराज में हुई यह घटना
आपके शहर में
गंभीर स्थिति में होने के बावजूद पीड़िता ने हिम्मत नहीं हारी. घटना के बाद जब एक आरोपी मो जुनेद नशे की हालत में सो गया, तब पीड़िता ने बड़ी चतुराई से उसी का मोबाइल लेकर डायल 112 की पुलिस को फोन कर अपनी लोकेशन और आपबीती बतायी. सूचना मिलते ही डगरूआ थाना की पुलिस गश्ती टीम तुरंत सक्रिय हुई और लोकेशन ट्रैक कर गैराज पहुंची. गैराज के बाहर ताला लटका देख पुलिस ने लोहे की रॉड और ईंटों की मदद से तला तोड़ा. जब पुलिस अंदर प्रवेश की तो पीड़िता बदहवास और लहूलुहान हालत में रो रही थी, जबकि एक आरोपी बगल में ही सो रहा था.
पुलिस ने मौके पर एक को पकड़ लिया पुलिस ने तत्काल आरोपी मो जुनेद को गिरफ्तार कर लिया. जीएमसीएच में मौजूद डगरूआ थाना की एसआई पूर्णिमा कुमारी ने बताया छह युवकों ने मिलकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया है. एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता की हालत काफी गंभीर है, जिसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच के महिला वार्ड में भर्ती कराया गया है. पीड़िता के घरवालों को घटना की सूचना फोन पर दे दी गई है. पीड़िता मूल रूप से चंपानगर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए