एसडीएम ने स्कूल की जमीन का किया भौतिक सत्यापन

Updated:
विज्ञापन

भवानीपुर

विज्ञापन

भवानीपुर. पूर्णिया डीएम के निर्देश पर धमदाहा एसडीएम अनुपम एवं भवानीपुर आरओ सादिक आलम ने शनिवार को लाठी पंचायत में उच्च विद्यालय के लिए तीन अलग-अलग जगहों पर चिह्नित जमीन का भौतिक सत्यापन किया. इस दौरान अधिकारियों ने लाठी पंचायत के सोनडीहा एवं लाठी में विद्यालय की जमीन का भौतिक सत्यापन किया. शनिवार को लाठी पहुंचे एसडीएम अनुपम ने तीनों जगहों पर चिह्नित जमीन को लेकर मौजूद रैयतों, संबंधित विद्यालय के कर्मियों एवं ग्रामीणों से अलग-अलग जानकारी ली. वहीं उन्होंने आरओ सादिक आलम से संबंधित जमीन के दस्तावेज की जांच करते हुए इसकी रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने की बात कही. एसडीएम अनुपम ने बताया कि सभी प्रकार की रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजी जाएगी और वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन