पैक्स चुनाव को लेकर अंतिम दिन 28 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 07 Mar 2026 6:33 PM

विज्ञापन

बीकोठी

विज्ञापन

बीकोठी. प्रखंड मुख्यालय स्थित निर्वाचन कार्यालय में पैक्स चुनाव को लेकर अंतिम दिन शनिवार को कुल 28 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. इनमें अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 22 प्रत्याशी शामिल हैं.अरबन्ना पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए अमरेन्द्र कुमार यादव ने नामांकन किया. वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए रमेश हांसदा, हावा देवी, मनोज साह, दिलीप कुमार यादव, सौरव कुमार, हिमांशु कुमार सिंह, अभिनंदन यादव, रीना देवी तथा अभिलाषा देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया. निपनीयां पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए अजीत कुमार यादव, विकेश कुमार, सुधांशु कुमार, कुमार बिमल तथा आत्मानंद सागर ने नामांकन किया. वहीं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए सुरेश उरांव, प्रमीला देवी, बसंती देवी, राजेन्द्र राय, आशुतोष कुमार, मवेश कुमार, विरेन्द्र कुमार यादव, किरण देवी, सुजीत कुमार, मिथिलेश कुमार, चंदन कुमार, रेखा देवी तथा अनारी देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया.निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ कैलाशपति मिश्र ने बताया कि 9 और 10 मार्च को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी, जबकि 11 मार्च को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी कर प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी प्रत्याशियों को निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन