नोटिस तामिला के लिए सभी थानाध्यक्षों को मिला टास्क

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक

विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक पूर्णिया.14 मार्च को इस वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है. यह राष्ट्रीय लोक अदालत व्यवहार न्यायालय पूर्णिया,अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय, बनमनखी धमदाहा तथा बायसी में आयोजित की जाएगी.इस राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु पक्षकारों / पीड़ितों को ससमय नोटिस तामिला कराने एवं अन्य दिशा-निर्देश के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया कन्हैया जी चौधरी के निर्देशानुसार अवर न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया सुनील कुमार की अध्यक्षता में सभी थाना के थानाध्यक्षों के साथ एक बैठक की गयी.बैठक में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया कि 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए तैयार नोटिस जो सभी थाना को प्राप्त करा दिया गया है, उसे प्री-लोक अदालत बैठक की तिथि से पूर्व सभी नोटिस को तामिला करावें. तामिला प्रतिवेदन यथाशीघ्र जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया के कार्यालय में प्राप्त कराने हेतु निर्देशित किया गया. शमनीय मामलों में पक्षकारों को स्थानीय स्तर पर समझौता के लिए लोक अदालत में वाद निपटारा के लिए प्रेरित करें.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन