रमजान के आखिरी अशरे में तेज हुई खरीदारी, गुलजार रहे बाजार

Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 19 Mar 2026 6:14 PM

विज्ञापन

गुलजार रहे बाजार

विज्ञापन

आज होगी अलविदा की नमाज, शनिवार को मनेगा ईद का त्योहार

ईद की तैयारियों को लेकर रोजेदारों में दिख रहा अजब का उत्साह

पूर्णिया. रमजान के पाक महीने में गुरुवार को 29 वां रोजा मुकम्मल हो गया. शुक्रवार 20 मार्च को अलविदा की नमाज होगी और अगले दिन यानी शनिवार को ईद का त्योहार मनाये जाने की संभावना है. ईद की तैयारियों को लेकर रोजेदारों में गुरुवार से ही अजब ही उत्साह देखा जा रहा है जिसकी खुशबू बाजारों तक पहुंच रही है. शहर के अमूमन सभी बाजार गुलजार हैं जहां दिन से लेकर रात तक खरीदारी हो रही है. ज्वैलरी, कपड़ा, बैग, चूड़ियां, जूता, चप्पल और टोपी ही नहीं कुर्ता पायजामा, शर्ट-पैंट, सलवार सूट के कपड़ों की खूब बिक्री हो रही है. सुबह दुकान खुल रही है तो देर रात तक चल रही है. शाम होते ही बाजार बिजली की रोशनी में नहा जा रहा है. शहर के लाइन बाजार, भट्ठा बाजार, थाना चौक, मधुबनी, मौलवी टोला चौक सहित अन्य चौक चोराहे पर खरीदारों का सैलाब उमड़ पड़ा है.

शहर के बाजारों में इस बार ईद की मिठास बढ़ाने के लिए लोग हैदराबादी और बनारसी सेवइयों को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं. थाना चौक स्थित दुकानदार जाकिर हुसैन के मुताबिक इस बार बाजार में सेवइयों की कई वैरायटी उपलब्ध हैं, इसमें हैदराबादी सेवई अपनी बारीक बुनावट और सोंधेपन के लिए मशहूर है और प्रीमियम पसंद बनी हुई है. जबकि, दूध और मेवों के साथ घुलकर लाजवाब स्वाद देने वाली बनारसी सेवई की बिक्री ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इसी तरह शुद्ध घी के बने सवई भी लोगों की पसंद बनी हुई है. हालांकि स्थानीय स्तर पर हाथ से बनी बारीक सेवइयों की भी खूब मांग देखी जा रही है. दुकानदार श्री हुसैन की माने तो शुद्ध घी के बने सवई 700 रुपये प्रति किलो, हैदराबादी सवई- 400 रुपये प्रति किलो, बनारस की सवई 250 से 300 प्रति किलो, पटना की सवई 200 रुपये प्रति किलो, कोलकाता के फेनी सवई-300 प्रति किलो, टोपी 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक कि बिक्री हो रही है.

खूब बिक रहे टोपी और खुशबूदार इत्र

दुकानदार फैजुल जहद ने कहा लाइन बाजार बड़ी मस्जिद के नजदीक दुकान में बेकरी के साथ-साथ सेवई को जायकेदार बनाने के लिए काजू, किशमिश, पिस्ता और बादाम की खरीदारी जोरों पर है. यहां खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है. लाइन बाजार कब्रिस्तान रोड के दोनों तरफ सेवई की दुकानें सजी हुई है. टोपी और फ्रूट की दुकाने सजी हुई है, जहां खरीदारों की भीड़ लगी हुई है. नमाज के लिए नई टोपियों और खुशबूदार इत्रों की दुकानों पर युवाओं की भारी भीड़ है. दुबई और लखनऊ के इत्र खास तौर पर लोगों को पसंद आ रहे हैं. इधर भट्ठा व मधुबनी के बाजार में रेडीमेड गारमेंट्स और जूतों के दुकानों पर भी भीड़ देखी जा रही है. महिलाओं के लिए चिकनकारी सूट और पाकिस्तानी स्टाइल के ड्रेसेस ट्रेंड में हैं.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन