बूथ जीतो, चुनाव जीतो के लक्ष्य के साथ शंकर सिंह ने किया चुनावी शंखनाद
Published by : ARUN KUMAR Updated At : 07 Sep 2025 6:15 PM
टीकापट्टी में बैठक कर बुर्जुगों से लिया आर्शीवाद
टीकापट्टी में बैठक कर बुर्जुगों से लिया आर्शीवाद, युवाओं से की अपील रूपौली. बूथ जीतो, चुनाव जीतो के लक्ष्य के साथ विधायक शंकर सिंह ने चुनावी शंखनाद कर दिया है. रविवार को टीकापट्टी में आयोजित समारोह में इसका शुभारंभ किया. इस मौके पर विधायक शंकर सिंह ने कहा कि उन्होंने जनता के लिए झूठ की खेती नहीं की.जो वादा किया, उसे निभाने का प्रयास किया. उन्होने कार्यकर्ताओं से अपील की कि बूथ जीतो, चुनाव जीतो उनका लक्ष्य है. यह लक्ष्य कार्यकर्ताओं के बिना संभव नहीं है. खासकर युवा वर्ग का जोश एवं बुजूर्गों का आशीर्वाद किसी को भी चुनाव जीता सकता है.उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे वर्ष 2000 से ही विधानसभा के हर जनता के सुख-दुख में खड़े रहे हैं. उन्हें आशा है कि जिस विश्वास के साथ पिछले उप चुनाव में उन्हें विधानसभा तक पहुंचाया, इस बार भी वे उन्हें वहां तक पहुंचायेंगे.
14 माह बनाम 24 साल
वे दिनरात एक करके विधानसभा के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडी है। आज उसी का नतीजा है कि उन्होंने जनता भगवान के आशीर्वाद से 14 माह बनाम 24 वर्ष करके दिखा दिया है. विधानसभा में लगभग दर्जनभर से अधिक पुल-पुलिया, लगभग 120 सडकें, युवाओं की कला का प्रदर्शित करने के लिए 31 कलामंच सहित अनेक विकास की लकीरें खींचने में कामयाब हुए हैं. उन्होंने सभी से अपील की कि एकबार उन्हें पांच साल के लिए आशीर्वाद देकर देखें, वे इस रूपौली के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडेंगे.
इन लोगों ने भी सभा को किया संबोधित
समारोह को मो इबरार, संजीव ठाकुर, तेजो शर्मा, नरेंद्र झा, पूर्व मुखिया अजय मंडल, मुखिया प्रतिनिधि विशो सिंह, पूर्व प्रमुख पुत्र जनार्दन मंडल, लाल हांसदा, मो नदीम अंसारी, निर्मल ऋषिदेव, अनुज राम, नीरज मंडल, संजय राय, निर्भय जायसवाल, प्रकाश चैधरी, आमोद कुमार दास, मनोज भारती, वीरेंद्र यादव, सुबोध यादव, गंगा ऋषिदेव, गोपाल मिस्त्री, अनोज हरिजन सहित दर्जनों कार्यकत्र्ताओं ने भी अपनी-अपनी बातें रखी. इस बैठक की अध्यक्षता राजेश भगत और सुमन कुमार ने की तथा मंच संचालन विजय महतो ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










