वंचित समुदाय के छात्राओं के लिए खुलेगा सावित्रीबाई फुले बालिका छात्रावास
समाज की वंचित समुदाय के छात्राओं को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला मुख्यालय में सावित्रीबाई फुले बालिका छात्रावास खुलेगा ताकि इस समुदाय की छात्रा जिला मुख्यालय में रहकर पढ़ने व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सके.
डीएम ने जिला मुख्यालय में शीघ्र जमीन चयन करने का दिया निर्देश पूर्णिया. समाज की वंचित समुदाय के छात्राओं को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला मुख्यालय में सावित्रीबाई फुले बालिका छात्रावास खुलेगा ताकि इस समुदाय की छात्रा जिला मुख्यालय में रहकर पढ़ने व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सके. मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास योजना के तहत बनने वाले इस बालिका छात्रावास के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है. इसका कार्यान्वयन भवन निर्माण विभाग द्वारा कराया जायेगा. इस छात्रावास के लिए कम से कम 1 एकड़ भूमि की आवश्यकता है. डीएम कुंदन कुमार ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को सावित्रीबाई फुले बालिका छात्रावास के निर्माण हेतु सरकारी भूमि का चयन कर प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि सीओ पूर्णिया के साथ इसके लिए भूमि का चयन किया जा रहा है. बैठक में निदेशक डीआरडीए सह विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा पूर्णिया , अपर समाहर्ता पूर्णिया, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था पूर्णिया, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा पूर्णिया, जिला कल्याण पदाधिकारी पूर्णिया तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. गौर तलब है कि सावित्रीबाई फुले बालिका छात्रावास (100 आसन) में आवासीत छात्राओं को मुफ्त आवासन के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन कक्षा की सुविधाएं दी जायेगी तथा मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति छात्रावास अनुदान योजना के अन्तर्गत प्रत्येक छात्राओं को एक हजार का अनुदान व मुख्यमंत्री छात्रावास खाद्यान्न आपूर्ति योजना के अन्तर्गत प्रत्येक छात्राओं को 09 किलो चावल और 06 किलो गेहूं उपलब्ध कराया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










