समाज में संस्कार, आत्मबल व स्वाभिमान को सशक्त करना जरूरी : माधवी

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 14 Oct 2025 6:19 PM

विज्ञापन

समाज में संस्कार, आत्मबल व स्वाभिमान को सशक्त करना जरूरी : माधवी

विज्ञापन

– मां दुर्गा सरस्वती शिशु मंदिर में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम प्रतिनिधि, बीकोठी. मां दुर्गा सरस्वती शिशु मंदिर वासुदेवपुर बड़हराकोठी के प्रांगण में मंगलवार को सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति जागरण एवं भारतीय संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण को बढ़ावा देना रहा. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत स्तरीय सप्तशक्ति संगम सह संयोजिका सरोज कुमारी, जिला सह संयोजिका माधवी कुमारी, प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर थाना चौक पूर्णिया मेनका , कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सुखसेना पंचायत की मुखिया सरिता देवी एवं समाजसेविका खुशबू कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम का संचालन आचार्या रजनीगंधा ने किया जबकि अतिथियों का परिचय एवं सम्मान प्रियांशी सिन्हा ने किया. कार्यक्रम की प्रस्तावना मोनिका शैलेश ने रखी. मुख्य वक्ता माधवी कुमारी ने कहा कि संपूर्ण भारतवर्ष में विद्या भारती के विद्यालयों में यह अभियान मातृशक्ति जागरण हेतु चलाया जा रहा है. इसका उद्देश्य है. प्रांत सहसंयोजिका सरोज कुमारी ने श्रीमद्भगवद्गीता का उल्लेख करते हुए कहा कि नारी में श्री, वाक्य, कृति, स्मृति, मेधा, धृति और क्षमा ये सात शक्तियां निहित हैं. उन्होंने माताओं से बच्चों को तुलसी पूजन, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता से जोड़ने और मोबाइल के दुरुपयोग से दूर रखने की अपील की. कार्यक्रम की अध्यक्ष सरिता देवी ने कहा कि नारी सशक्तिकरण ही सामाजिक उत्थान का आधार है. कार्यक्रम में इतिहास की अमर नारियों जैसे महारानी लक्ष्मीबाई एवं सावित्रीबाई फुले की प्रेरक गाथाओं पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसका संचालन आचार्या शताक्षी प्रीतम ने किया. आचार्या प्रियंवदा कुमारी ने संस्कृत वंदना प्रस्तुत की .आचार्या बबीता कुमारी ने आभार प्रदर्शन किया. इस अवसर पर पूर्णिया विभाग के विभाग निरीक्षक गणेश प्रसाद मौर्य, कोसी विभाग निरीक्षक कृष्ण कुमार प्रसाद, पूर्णिया विभाग संयोजक वीरेंद्र मेहता, पूर्णिया संकुल संयोजक विंदेश्वरी महतो, प्रबंधकारिणी समिति अध्यक्ष अवधेश जायसवाल, उपाध्यक्ष अरुण कुमार झा, प्रधानाचार्य संजय कुमार झा, प्रभारी प्रधानाचार्य कमलेश कुमार, आचार्यगण अरविंद कुमार वर्मा, संजीव कुमार सिंह, रामदेनी यादव, दीपक कुमार, रितेश पांडे, गोविंद कुमार, किशन कुमार, मनीष कुमार, अखिलेश कुमार झा आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन