पूर्णिया में मशीन का सर्वर डाउन, राशन दुकानों पर घंटों इंतजार को मजबूर लोग

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 18 May 2026 1:55 PM

विज्ञापन

Purnia Ration News

Purnia Ration News: पूर्णिया के बायसी में राशन वितरण व्यवस्था सर्वर की समस्या से प्रभावित हो गयी है. पॉस मशीन का सर्वर डाउन रहने से लाभुकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि डीलर भी परेशानी झेल रहे हैं.

विज्ञापन

Purnia Ration News: पूर्णिया के बायसी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट. पूर्णिया जिले के बायसी प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर इन दिनों पॉस मशीन का सर्वर डाउन रहने से भारी परेशानी हो रही है. कई दिनों से तकनीकी समस्या बने रहने के कारण राशन वितरण प्रभावित हो रहा है. डीलरों के साथ-साथ लाभुकों को भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सर्वर की समस्या हैदराबाद से हो रही है.

राशन दुकानों पर बढ़ी भीड़ और इंतजार

प्रखंड क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली विक्रेता मिनती देवी, मोहम्मद कौशर, मोहम्मद सोहराब और दिलचंद बोशाक ने बताया कि पॉस मशीन का सर्वर लगातार डाउन रहने से राशन वितरण में दिक्कत हो रही है.

उन्होंने कहा कि लाभुक दुकान पर पहुंचते हैं, लेकिन मशीन काम नहीं करने की वजह से उन्हें लंबे समय तक बैठकर इंतजार करना पड़ता है. कई बार बिना राशन लिये ही लोगों को वापस लौटना पड़ता है.

मक्का सीजन में बढ़ी लोगों की परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समय किसानों और मजदूरों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस दौरान मक्का तैयार करने का काम चल रहा है. ऐसे में खेत और मजदूरी छोड़कर राशन लेने पहुंचे लोगों का समय खराब हो रहा है.

लाभुक मोहम्मद उस्मान, रीना देवी, योगेंद्र प्रसाद ठाकुर, जमालुद्दीन और तजेमुल समेत कई लोगों ने बताया कि घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद सर्वर नहीं चलने से राशन नहीं मिल पा रहा है.

विभाग ने मानी सर्वर की समस्या

इस मामले में विभाग के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर Ratnesh Kumar ने बताया कि सर्वर डाउन की शिकायत हैदराबाद से ही आ रही है. तकनीकी समस्या ठीक होने के बाद व्यवस्था स्वतः सामान्य हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जैसे ही सर्वर सामान्य होगा, राशन वितरण की प्रक्रिया सुचारु रूप से शुरू हो जाएगी.

ग्रामीणों ने मांगा स्थायी समाधान

लगातार तकनीकी समस्या से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है. लोगों का कहना है कि बार-बार सर्वर डाउन होने से गरीब परिवारों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है.

ग्रामीणों ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ तभी सही तरीके से मिलेगा, जब तकनीकी व्यवस्थाएं मजबूत और भरोसेमंद हों.

Also Read: शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: बक्सर के सरकारी स्कूलों पर डिजिटल शिकंजा, बेस्ट ऐप से शुरू होगा मॉनिटरिंग सिस्टम

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन