पिंपल्स और एक्ने से हैं परेशान? घर पर बनाएं नेचुरल नीम साबुन, खिल उठेगा चेहरा

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 18 May 2026 1:05 PM

विज्ञापन

घर पर नीम का साबुन कैसे बनाएं? AI image

DIY Neem Soap: अगर आप भी महंगे और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से परेशान हो चुके हैं तो घर पर बना यह नेचुरल नीम साबुन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. यह न सिर्फ आपकी स्किन को साफ और फ्रेश रखने में मदद करेगा बल्कि रोजाना इस्तेमाल से स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में भी असरदार साबित हो सकता है.

विज्ञापन

DIY Neem Soap: हमारे आयुर्वेद में नीम को बहुत ही फायदेमंद और गुणकारी माना गया है. नीम की पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-सेप्टिक प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को कई तरह के प्रॉब्लम्स से बचाकर रखने में मदद कर सकते हैं. अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स, दाने और इचिंग की प्रॉब्लम है तो आपको नीम के साबुन का इस्तेमाल जरूर करके देखना चाहिए. इसके इस्तेमाल से आपको इन प्रॉब्लम्स से आसानी से छुटकारा मिल सकता है. इसके अलावा जब आप इसका इस्तेमाल नहाते समय करते हैं तो आपको कई तरह के स्किन इन्फेक्शन्स से भी राहत मिल सकता है. अगर आप अपनी स्किन को साफ और फ्रेश नेचुरल तरीके से बनाकर रखना चाहते हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से घर पर ही नीम का साबुन आसानी से तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने के तरीके.

नीम का साबुन बनाने के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट्स

अगर आप घर पर ही नीम का साबुन बनाना चाहते हैं तो तरीका इतना ज्यादा आसान है कि आपने कभी सोचा भी नहीं होगा. इस साबुन को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती है. इसके लिए आपको नीम की फ्रेश पत्तियां, ग्लिसरीन सोप बेस या फिर रॉ सोप बेस, नीम ऑयल, बिलकुल ही थोड़ा सा नारियल का तेल और इसके अलावा बेहतरीन खुशबू के लिए एसेंशियल ऑयल्स की जरूरत पड़ती है. आप अगर चाहें तो ऊपर से इसमें हल्दी भी मिक्स कर सकते हैं क्योंकि इसके बाद यह साबुन आपकी स्किन के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाता है.

ये भी पढ़ें: बार-बार जाम हो जाता है किचन का सिंक? बदबू और रुके हुए पानी की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये घरेलू उपाय

नीम साबुन बनाने का आसान तरीका

साबुन को घर पर बनाने के लिए सबसे पहले नीम की पत्तियों को अच्छी तरह से धोकर धूप में सुखा लें. इसके बाद इन्हें अच्छे से पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद एक पैन में आपको ग्लिसरीन सोप बेस को धीमी आंच पर अच्छे से पिघला लेना है. जब यह पूरी तरह से पिघलकर लिक्विड फॉर्म में आ जाए तो इसमें नीम का पेस्ट और नीम ऑयल डाल दें. आप अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा नारियल का तेल और हल्दी भी मिक्स कर सकते हैं. अब आपको इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करना है जब तक ये मिक्सचर एक बराबर न हो जाए. इसके बाद आपको इस मिक्सचर को सोप मोल्ड में डालकर 5 से 6 घंटे के लिए छोड़ देना है.

साबुन को सही तरीके से इस्तेमाल और स्टोर करना जरूरी

जब आपका यह साबुन पूरी तरह से जम जाए तो उसे मोल्ड से बाहर निकाल लें. अब आपको इसे एक ठंडी और सूखी हुई जगह पर रखना है ताकि यह लंबे समय तक फ्रेश और इस्तेमाल होने लायक बनी रहे. इस साबुन का इस्तेमाल आप हर दिन नहाने के लिए कर सकते हैं. इसके रेगुलर इस्तेमाल से आपकी स्किन गहराई से साफ होती है और हर तरह के बैक्टीरिया से आपको छुटकारा मिलता है.

ये भी पढ़ें: कूलर से आ रही अजीब सड़ी सी बदबू ने कर दिया परेशान? ये आसान उपाय मिनटों में प्रॉब्लम करेंगे सॉल्व

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola