सास-बहू के रिश्ते में घुल जाएगी मिठास, ससुराल जाने से पहले जान लें सास का दिल जीतने का मैजिकल फॉर्मूला
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 18 May 2026 2:27 PM
सास-बहू के रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए टिप्स Ai image
Relationship Tips: शादी के बाद हर लड़की की यही ख्वाहिश होती है कि ससुराल में उसे प्यार और सम्मान मिले. लेकिन इसके लिए सिर्फ किस्मत नहीं बल्कि आपकी कुछ आदतें और व्यवहार भी काफी मायने रखते हैं. अगर आपकी भी जल्द शादी होने वाली है, तो ये खूबियां आपको परिवार और खासकर सास के दिल के काफी करीब ला सकती हैं.
Relationship Tips: जब दो लोगों की शादी होती है तो यह सिर्फ उनके बीच का रिश्ता बनकर ही नहीं रह जाता है. यह दो परिवारों के बीच का भी रिश्ता बनता है. जब एक लड़की शादी करके दूसरे घर जाती है तो उसकी यही चाहत होती है कि इस नए घर में उसका रिश्ता सभी के साथ खास और स्ट्रॉन्ग बने. खासकर उसकी सास के साथ उसका रिश्ता समझदारी और प्यार से भरा हुआ रहे. जब सास और बहु के रिश्ते में प्यार और समझदारी होती है, तो पूरे घर का माहौल खुशहाल और टेंशन फ्री बना हुआ रहता है. आज की यह आर्टिकल हर उस लड़की के काम की होने वाली है जिनकी शादी कुछ ही दिनों में होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसी आदतों और खूबियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप अपने अंदर डेवलप करना शुरू कर देंगी, तो आपकी सास आपको सिर्फ पसंद नहीं करेंगी, आप उनकी फेवरेट भी बन जाएंगी. तो चलिए इन खूबियों और आदतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
सम्मान देने की आदत
अगर आप किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो इसके लिए उसमें सम्मान का होना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. अगर आप अपनी सास की फेवरेट बहू बनना चाहती हैं तो आपको उनका सम्मान करना चाहिए. इसके अलावा आपको उनकी बातों को ध्यान से सुनने और उनके इमोशंस की कद्र करने की भी आदत अंदर डेवलप करना चाहिए. आपको अपनी सास को इसलिए भी ज्यादा सम्मान देना चाहिए क्योंकि वे इस नए घर में सबसे बड़ी हैं और जब आप उन्हें अहमियत देते हैं तो यह रिश्ता और भी ज्यादा बेहतर बन जाता है. हम यह नहीं कह रहे हैं कि हर बात पर आप दोनों की राय एक जैसी ही हो, लेकिन आपने अपनी सास से बात करने का तरीके हमेशा ही विनम्र होना चाहिए. जब आप उन्हें सम्मान देंगी तो वे भी आपके दिल से अपनाने लग जाएंगी.
ये भी पढ़ें: पार्टनर करने लगा इग्नोर तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं, ये छोटे स्टेप्स एक बार फिर आप दोनों को लाएंगे करीब
पेशेंस और समझदारी भी जरूरी
जब आपकी नयी-नई शादी होती है तो आपके लिए खुद को एक नए घर के माहौल में ढालना बिलकुल भी आसान नहीं होता है. ऐसे में आपको कभी भी छोटी-छोटी बातों पर न तो गुस्सा करना चाहिए और न ही रिएक्ट करना चाहिए. अगर आप ऐसा करती हैं तो आपके रिश्तों में दूरियां बढ़ने लग जाती हैं. इसके ठीक विपरीत जब आप अपने अंदर पेशेंस रखेंगी और हालात को समझदारी से संभालेंगी, तो घर के सभी लोग आपकी तारीफ करना शुरू कर देंगे. कई बार आपको अपनी सास का स्वभाव अलग लग सकता है, लेकिन शांत रहकर जब आप रिश्ते को संभालती हैं तो इसे ही समझदारी की निशानी माना जाता है.
घर के कामों में लें दिलचस्पी
हर एक घर का तरीका एक-दूसरे से काफी ज्यादा अलग होता है. ऐसे में अगर आप अपने घर के कामों में दिलचस्पी लेने लगती हैं और हर समय नयी चीजें सीखने की कोशिश करती रहती हैं, तो आपकी सास को यह आदत काफी ज्यादा पसंद आती है. इसका यह मतलब बिलकुल भी नहीं है कि घर की सारी जिम्मेदारी सिर्फ बहू की ही हो. इसका मतलन यह होता है कि बहू के अंदर घर के बाकी सदस्यों के साथ मिलकर काम करने की भावना होनी चाहिए. जब आप इस नए घर को अपना समझकर काम करती हैं तो परिवार और सास के सामने आपकी इज्जत और भी ज्यादा बढ़ जाती है.
ये भी पढ़ें: पार्टनर करने लगा इग्नोर तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं, ये छोटे स्टेप्स एक बार फिर आप दोनों को लाएंगे करीब
रिश्तों को जोड़कर रखने की काबिलियत
एक अच्छी बहू उसे ही माना जाता है जो अपने परिवार के सभी रिश्तों को प्यार और अपनेपन से जोड़कर रखना जानें. अगर आप अपनी सास की फेवरेट बनना चाहती हैं तो आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप सभी के साथ अच्छे से बात और व्यवहार करें. इसके अलावा आपको छोटी से छोटी बातों को दिल पर लेने से बचना चाहिए और साथ ही परिवार में खुशहाली बनाकर रखने की भी कोशिश करनी चाहिए. जब आप दूसरों के इमोशंस को समझती हैं और हर किसी वैल्यू देती हैं, तो आपकी सास आपसे आसानी से और काफी कम समय में जुड़ जाती है.
अपनी पहचान और कॉन्फिडेंस बनाए रखना
अक्सर लड़कियां यह सोचती हैं कि एक अच्छी बहू बनने के लिए उन्हें खुद को पूरी तरह से बदलना जरूरी है. लेकिन असलियत में ऐसा बिलकुल भी नहीं है. अपने अंदर की अच्छाइयों, कॉन्फिडेंस और पहचान को उसी तरह से आपके लिए बनाकर रखना ज्यादा जरूरी हो जाता है. जब आप कॉन्फिडेंस और प्यार के साथ रिश्तों को निभाने लगती हैं, तो परिवार के सभी लोग आपकी कद्र करने लग जाते हैं. एक बैलेंस्ड और पॉजिटिव सोच वाली बहू हर सास को पसंद आती है.
ये भी पढ़ें: हर छोटी से छोटी बात पर होने लगा है पार्टनर से झगड़ा? बिना देरी किये बदल लें ये आदतें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










