इटखोरी में मोबाइल छिनतई करने वाले चार गिरफ्तार, अब जेल में खाएंगे हवा
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 18 May 2026 2:40 PM
पुलिस की गिरफ्त में चार बदमाश फोटो: प्रभात खबर
Chatra News: चतरा के इटखोरी थाना क्षेत्र में राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का वीवो मोबाइल और पल्सर बाइक बरामद की है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर पुलिस ने मामले का खुलासा किया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
इटखोरी से विजय शर्मा की रिपोर्ट
Chatra News: झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले चार अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने इनके पास से चोरी का वीवो मोबाइल फोन और सफेद रंग की पल्सर बाइक भी बरामद की है. गिरफ्तारी के बाद इलाके में पुलिस की कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है.
गुप्त सूचना पर पुलिस ने दबोचा
इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में परोका गांव निवासी सागर पासवान तथा धनखेरी गांव निवासी मोहम्मद मासूक, मोहम्मद साजिद और राहुल कुमार पासवान शामिल हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान इनके पास से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई.
राहगीर से छीना था मोबाइल
पुलिस के अनुसार, 17 अप्रैल की शाम चतरा के केसरी चौक निवासी रितिक कुमार इटखोरी से चतरा लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में चार युवकों ने उन्हें रोक लिया और उनका मोबाइल फोन छीन लिया. घटना के बाद पीड़ित ने इटखोरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी अनुसंधान के साथ गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंची.
इसे भी पढ़ें: अमृत भारत योजना से चकाचक हो गया लोहरदगा का रेलवे स्टेशन, जल्द होगा उद्घाटन
स्वास्थ्य जांच के बाद भेजे गए जेल
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद स्वास्थ्य जांच कराई. इसके बाद न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. राहगीरों और आम लोगों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है. उन्होंने लोगों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की.
इसे भी पढ़ें: BCCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 200 लोगों से 20 करोड़ की ठगी, धनबाद-बंगाल से जुड़ रहे तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










