भूमि विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की पीट-पीटकर मार डाला, गांव में मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

विलाप करती मृतक कैलाश यादव की पत्नी. फोटो: प्रभात खबर

Chatra News: चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र के डटमी गांव में भूमि विवाद में 50 वर्षीय कैलाश यादव की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पत्नी ने बड़े भाई समेत सात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

चतरा से दीनबंधू और मो कासिफ की रिपोर्ट

Chatra News: झारखंड के चतरा जिले में भूमि विवाद ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया. हंटरगंज थाना क्षेत्र के औरु पंचायत अंतर्गत डटमी गांव में मंगलवार को जमीन के विवाद में 50 वर्षीय कैलाश यादव की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जबकि मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की. मामले में कई आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

पत्नी ने बड़े भाई और परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक की पत्नी सरोज देवी ने अपने जेठ विलास यादव, उसके बेटे कमलेश यादव, मिथिलेश यादव, दो महिलाओं और दो नाबालिगों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस को दिए बयान में उन्होंने कहा कि सभी आरोपी एकजुट होकर उनके पति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है.

खेत जोतने के दौरान हुआ विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच पहले ही जमीन का बंटवारा हो चुका था. मंगलवार को कैलाश यादव अपने हिस्से की जमीन पर खेती के लिए खेत जोतने पहुंचे थे. इसी दौरान बड़े भाई विलास यादव अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वहां पहुंचे. बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. आरोप है कि इस दौरान कैलाश यादव पर लाठी-डंडों से हमला किया गया. गंभीर चोट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें: इंजीनियर साहब! महीने भर में ही दरक गया उत्तर कोयल नहर का पुल? अभी बनना तो बाकी है

पुलिस जांच में जुटी, गांव में तनाव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई. पुलिस ने मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है. इस घटना के बाद डटमी गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: औद्योगिक विकास को रफ्तार देने की तैयारी, सरकार ने जारी किए दो ड्राफ्ट


विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola