टंडवा में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से मचा हड़कंप, गार्ड को गोली लगी; अपराधियों की तलाश तेज

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस: फोटो प्रभात खबर

टंडवा थाना क्षेत्र के उड़सू स्थित चंद्रगुप्त कोल परियोजना के कार्यालय पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की. इस घटना में एक निजी सुरक्षाकर्मी को गोली लग गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है.

विज्ञापन

टंडवा से वरूण सिंह की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

टंडवा.टंडवा थाना क्षेत्र के उड़सू स्थित चंद्रगुप्त कोल परियोजना के आउटसोर्सिंग कंपनी शुशी चंद्रगुप्त कोल माइन के कार्यालय पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. घटना में कंपनी के निजी सुरक्षाकर्मी को गोली लगी है. जानकारी के अनुसार, दो बाइक पर सवार होकर चार नकाबपोश अपराधी कार्यालय गेट के करीब पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. कार्यालय को निशाना बनाकर करीब 20 राउंड हवाई फायरिंग करने के बाद अपराधी फरार हो गये.

सिमरिया की ओर से आये, टंडवा की तरफ भागे अपराधी

बताया गया कि आर वन फाइव और बुलेट पर सवार होकर चारों नकाबपोश सिमरिया की तरफ से आये थे और फायरिंग कर टंडवा की तरफ भाग निकले. यह घटना रविवार की दोपहर करीब 2:25 बजे की है. अचानक गोलियों की आवाज से कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

गार्ड की बांह में लगी गोली, हजारीबाग रेफर

थाना क्षेत्र के गोड़वार निवासी गार्ड रविश कुमार यादव को बांह में गोली लगी है. उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर किया गया है.

कार्यालय में कम लोगों की मौजूदगी से टली बड़ी घटना

चंद्रगुप्त कोल परियोजना में 25 वर्षों के खनन का ठेका शुशी कोल माइन को मिला है. शुरुआती दौर में कंपनी ने टंडवा के उड़सू स्थित जीवन दास के निजी मकान में किराये पर अपना कार्यालय खोला था. वर्तमान में कंपनी हजारीबाग के केरेडारी से कोयला खनन कर रही है. कोयला खनन शुरू होने के बाद कंपनी का कार्यालय केरेडारी थाना क्षेत्र में संचालित हो रहा है. लेकिन कंपनी ने उड़सू कार्यालय को अभी तक नहीं हटाया है. कार्यालय केरेडारी में होने के कारण यहां इक्का-दुक्का लोग रहते हैं, जिस कारण बड़ी घटना टल गयी.

ये भी पढ़ें: 26 अगस्त को लेकर टंडवा में क्यों जुटे दोनों समुदायों के लोग, बैठक में लिया गया बड़ा फैसला

घटनास्थल से खोखे और पर्चे बरामद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. इस दौरान कई खोखा और अपराधियों द्वारा छोड़ा गया पर्चा बरामद किया गया. थाना प्रभारी पप्पू शर्मा ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने कहा कि घटना में चार लोग शामिल थे. प्राथमिक सूचना के अनुसार 20 राउंड गोली चली है. राहुल दुबे गैंग ने घटना की जिम्मेवारी ली है. उन्होंने कहा अपराधी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

ये भी पढ़ें: इटखोरी में कांवरियों की सेवा में जुटी मां भद्रकाली संस्था, नि:शुल्क भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola