26 अगस्त को लेकर टंडवा में क्यों जुटे दोनों समुदायों के लोग, बैठक में लिया गया बड़ा फैसला

Updated:
विज्ञापन

ईद मिल्लाद उन नवी पर्व को लेकर शुक्रवार को थाना परिषर में शांति समिति की बैठक करते अधिकारी और अन्य

टंडवा में ईद मिलाद उन नबी पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण मनाने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में दोनों समुदायों के लोगों ने भाग लिया और आगामी पर्व के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष बल दिया गया.

विज्ञापन

टंडवा से वरूण सिंह की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

टंडवा: थाना क्षेत्र में ईद मिल्लाद उन नवी पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण मनाये जाने को लेकर शुक्रवार को थाना परिषर में शांति समिति की बैठक हुई. जिसमें दोनो समुदाय के प्रबुद्ध लोग शामिल हुए.अध्यक्षता एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार तथा संचालन पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी पप्पु शर्मा ने किया.

गांववार सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा

बैठक में आगामी 26 अगस्त को ईद मिल्लाद उन नवी पर्व को शांति पूर्ण मनाये जाने को लेकर गांववार समीक्षा किया गया. जिसमें मुख्य रुप से टंडवा बड़गांव कामता राहम मिश्रौल रहमत नगर कबरा सराढू आदि गांव की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने पर बल दिया.

बड़गांव की घटना को लेकर दोनों पक्षों से हुई चर्चा

इस दौरान बीते चार अगस्त को बड़गांव में हुई घटना पर भी पुलिस प्रशासन ने दोनो पक्षो के साथ बैठक कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर बड़गांव से आए दोनो समुदाय के लोगो ने अपना अपनी बात रखते की एकजुटता रखने की बात कही.

दोनों समुदायों के प्रतिनिधिमंडल करेंगे वार्ता

इस दौरान दोनो समुदाय के तरफ से एक एक प्रतिनिधि मंडल का चयन कर दो तीन दिनो में एक बैठक में वार्ता कर समस्या का समाधन करने पर बल दिया.

ये भी पढ़ें: मयूरहंड में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 175 लोगों ने किया आवेदन

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

मौके पर बिडीओ देवलाल उरांव पुलिस अवर निरीक्षक प्रभात कुमार संदीप कुमार अमित कुमार सौरभ कुमार मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह जिप सदस्य सुभाष यादव सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडे अक्षेयवट पांडेय गोविंद तिवारी मुखिया विश्वजीत उरांव महेश मुंडा मंजुर मियां रौशन अंसारी राजेंद्र नायक मेराज आंसारी मो. नोरुल मो. शमीम अख्तर यूसुफ अंसारी विजय पासवान विकास पांडेय शाहिद अंसारी तौहित आलम समेत अन्य लोग शामिल थे.

ये भी पढ़ें: इटखोरी में कांवरियों की सेवा में जुटी मां भद्रकाली संस्था, नि:शुल्क भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola