मयूरहंड में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर, 175 लोगों ने किया आवेदन
Author शुभम राय
Updated:
विज्ञापन
शिविर में मौजूद पदाधिकारी व अन्य.
मयूरहंड पंचायत सचिवालय में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 175 लोगों ने अपने आवेदन जमा किए, जिसमें डिजिटल फोटो और हस्ताक्षर भी लिए गए. जिन लोगों के आवेदन छूट गए हैं, वे जिला परिवहन कार्यालय पहुंचकर अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.
विज्ञापन
चतरा: मयूरहंड पंचायत सचिवालय में शनिवार को जिला परिवहन कार्यालय की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए शिविर लगाया गया. शिविर में 175 लोगों के आवेदन लिए गए. इस दौरान आवेदकों का डिजिटल फोटो और डिजिटल हस्ताक्षर भी लिया गया.
आपके शहर में
विज्ञापन
एमवीआई नीरज कुमार ने बताया कि जिन लोगों का आवेदन शिविर में नहीं हो सका, वे जिला परिवहन कार्यालय पहुंचकर ऑनलाइन आवेदन की छायाप्रति जमा कर डिजिटल फोटो और डिजिटल हस्ताक्षर करा सकते हैं.
मौके पर जेएमएम प्रखंड सचिव रविश कुमार सिंह, परिवहन विभाग के कर्मी राजेश कुमार, रविंद्र कुमार, सुभाष कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन