गिद्धौर में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवक घायल; एक हजारीबाग रेफर
घायल का इलाज करते चिकित्सक
चतरा के गिद्धौर थाना क्षेत्र में सलगा मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ से एक को हजारीबाग रेफर किया गया है.
चतरा: गिद्धौर थाना क्षेत्र के सलगा मोड़ के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों की तत्परता से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.
आपके शहर में
घायलों की पहचान सियारी गांव निवासी निलेश कुमार और विशाल कुमार के रूप में हुई है. चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. विशाल कुमार को गंभीर चोट लगने के कारण बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया.
बताया गया कि निलेश कुमार बाइक से दो बच्चों और एक अन्य युवक के साथ कौलेश्वरी मंदिर परिसर से दूध बेचकर अपने घर लौट रहे थे. वहीं, विशाल कुमार सियारी गांव से बाइक से चतरा की ओर जा रहे थे. सलगा मोड़ के समीप दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गईं.
हादसे में निलेश और विशाल को गंभीर चोट लगी, जबकि निलेश के साथ बाइक पर सवार दोनों बच्चों और एक अन्य युवक को किसी तरह की चोट नहीं आई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए