हिन्दू-मुस्लिम एकता फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, देवचंदा ने उद्घाटन मैच 2-1 से जीता
फुटबॉल टूर्नामेंट का उदघाटन करते बीडीओ व अन्य.
मयूरहंड प्रखंड के महेशा नहर में हिंदू-मुस्लिम नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ. उद्घाटन मैच में देवचंदा की टीम ने जीत दर्ज की. यह आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा.
चतरा: मयूरहंड प्रखंड के महेशा नहर स्थित खेल मैदान में आयोजित हिन्दू-मुस्लिम नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ बीडीओ मनीष कुमार ने किया. उद्घाटन मैच विकास यूथ क्लब देवचंदा (बरही) और नीरो इलेवन क्लब बाझा (कटकमसांडी) के बीच खेला गया. इसमें देवचंदा की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की.
आपके शहर में
मौके पर बीडीओ मनीष कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है. खेल से शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए नियमित रूप से खेल में भाग लेना चाहिए.
आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट में 30 टीमें हिस्सा ले रही हैं. उद्घाटन समारोह में जिप सदस्य देवेंद्र प्रसाद, पूर्व मुखिया इशहाक अली, समाजसेवी नेपाल सिंह, जामलउद्दीन अंसारी, संजय रविदास समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए