गिद्धौर में नौवीं कक्षा की छात्राओं का सम्मान, विधायक उज्ज्वल कुमार दास ने बढ़ाया हौसला

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल विधायक व अन्य

चतरा के गंगा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय में नौवीं कक्षा में नव नामांकित छात्राओं के लिए एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में विधायक उज्ज्वल कुमार दास ने शिरकत की और छात्राओं को प्रोत्साहित किया.

विज्ञापन

चतरा: प्रखंड मुख्यालय स्थित गंगा स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय में नौवीं कक्षा में नव नामांकित छात्राओं के लिए शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में विधायक उज्ज्वल कुमार दास शामिल हुए. इस दौरान स्कूली छात्राओं ने झारखंडी नृत्य के साथ विधायक का स्वागत किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक, सीओ अंत सयनम विश्वकर्मा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. कृष्ण कुमार टिंकू, विधायक प्रतिनिधि सह जिला उपाध्यक्ष कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, मुखिया निर्मला देवी, थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री, मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव और जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. विद्यालय परिवार की ओर से विधायक समेत अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य और संगीत की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी कंचन कुमारी ने छात्र-छात्राओं को समय का सदुपयोग करने, बड़ों का सम्मान करने और मोबाइल से दूरी बनाए रखने की सलाह दी.

विधायक उज्ज्वल कुमार दास ने कहा कि नौवीं कक्षा में नव नामांकित छात्र-छात्राओं के स्वागत में सम्मान समारोह आयोजित करना अच्छी पहल है. उन्होंने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि इसी विद्यालय से कई छात्र-छात्राएं बीडीओ समेत अन्य पदों पर पदस्थापित हैं. राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों का अहम योगदान है और छात्र देश का भविष्य हैं.

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक डॉ. राजीव कुमार दास ने किया. मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार राणा, सेवानिवृत्त किरानी नागेश्वर राम दांगी, राजेश कुमार राजू, विनोद कुमार दांगी, बिंदेश्वरी यादव, शिक्षक ब्रजेश सिंह, संतोष सेठ, शिक्षिका शारदा शैल बाला समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola