पूर्णिया कोर्ट बहुत जल्द बनेगा मॉडल स्टेशन, डीआरएम ने दिलाया भरोसा
Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 19 Nov 2025 6:09 PM
डीआरएम ने दिलाया भरोसा
पूर्णिया कोर्ट मे जल्द ही शुरू होगा वाशिंग पिट का निर्माण कार्य
रेल मंत्रालय भेजा गया जनता चौक ओवरब्रिज के लिए प्रस्ताव
पूर्णिया. मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी), समस्तीपुर की द्वितीय बैठक मंथन सभागार, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, समस्तीपुर में मंगलवार को संपन्न हुई. इस बैठक में डीआरयूसीसी सदस्य एवं पूर्णिया लोकसभा के सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने यात्री सुविधाओं से संबंधित अधिकतम बात उठाये. बैठक की अध्यक्षता समस्तीपुर डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने की. डीआरयूसीसी सदस्य राजेश यादव ने पूर्णिया कोर्ट स्टेशन की दुर्दशा और यात्री असुविधाओं से जुड़े प्रमुख मुद्दों को विस्तार रूप से प्रस्तुत किया. बैठक में उठाए गये मुद्दों के आलोक समस्तीपुर डीआरएम एवं अन्य पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही कोर्ट स्टेशन मॉडल स्टेशन बनेगा, इसके साथ ही अन्य मांगों में दो-तीन मांगों पर एक सप्ताह में टेंडर में भेजा जायेगा. कहा गया कि जनता चौक ओवरब्रिज के लिए प्रस्ताव रेल मंत्रालय भेजा गया है जल्द ही काम चालू होगा, साथ ही वाशिंग पिट का निर्माण कार्य भी पूर्णिया कोर्ट मे जल्द ही शुरू हो जायेगा.डीआरयूसीसी सदस्य श्री यादव ने कहा कि पूर्णिया कोर्ट स्टेशन की स्थिति बेहद जर्जर है, जहां यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. उन्होंने बताया कि स्टेशन परिसर में केवल एक शौचालय है, जिसकी हालत अत्यंत खराब है. इस कारण यात्रियों, विशेष रूप से महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसके साथ ही उन्होंने पेयजल की कमी का भी गंभीर मुद्दा उठाया और कहा कि गर्मी के मौसम में यात्रियों को स्वच्छ पेयजल तक उपलब्ध नहीं हो पाता. उन्होंने अपने प्रस्तावों में कहा कि जनता चौक होते हुए श्रीनगर रोड तक ओवरब्रिज का निर्माण अति आवश्यक है, ताकि जाम और दुर्घटनाओं की समस्या का समाधान हो सके. वहीं रूपौली हॉल्ट पर पेयजल, शौचालय, यात्री शेड और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जानी चाहिए.पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो एवं तीन की जमीन की मरम्मत कर वहां बड़ा शेड बनाया जाए तथा पूर्वी भाग में एक नया शौचालय और वेटिंग रूम में फर्नीचर व एसी की सुविधा उपलब्ध कराई जाए. स्टेशन पर वंदे भारत और हाटे बजारे एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए और यात्री लिफ्ट की व्यवस्था हो. राजेश यादव ने पूर्णिया कोर्ट स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने तथा स्टेशन का वॉशिंग पिट शीघ्र चालू करने की भी बातें रखीं. उन्होंने कहा कि ये मांगें पूर्णिया की जनता की आवाज़ हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










