पुलिस–पब्लिक क्रिकेट मैच कल, एसपी रहेंगे मौजूद
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 02 Jan 2026 7:00 PM
एसपी रहेंगे मौजूद
जानकीनगर. ठाकुर उच्च विद्यालय क्रीड़ा मैदान में आगामी चार जनवरी को एकदिवसीय पुलिस -पब्लिक क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन होना सुनिश्चित है.उक्त बातें पुलिस पब्लिक क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजिवियों, समाजसेवियों के साथ बैठक में जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने कहीं.उन्होने कहा कि एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. इसमें बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी प्रमोद कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी शैलेश प्रीतम शिरकत करेंगे.थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान ने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट से पुलिस और पब्लिक के बीच जनसहभागिता को मजबूती के साथ-साथर पुलिस -पब्लिक के बीच आपसी समन्वय बना रहता है.इससे स्थानीय युवाओं में जहां खेल की भावना विकसित होगी.वही दूसरी ओर युवाओं में टीम भावना का विकास होगा खेल का अच्छा माहौल बनेगा.खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होगा. इस मौके पर चकमका ओपी प्रभारी विवेक कुमार, रूपेश्वरी ओपी प्रभारी कुमारी अनुष्का रानी,मुख्य पार्षद रमेश पासवान, उपमुख्य पार्षद सुनील रजक, पूर्व वार्ड सदस्य मुकेश राय, आमिर खान, नकूल शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि ओम कुमार, सरपंच राजू राय, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार उर्फ चुन्ना, पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजीव कुमार यादव, मुखिया मो.नजिर, पूर्व रणजीत कुमार उर्फ मुन्ना यादव, पूर्व सरपंच सुदर्शन सम्राट, मनीष कुमार आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










