आंगन में गांजा की खेती करने का पुलिस ने किया भंडाफोड़, महिला गिरफ्तार

Published at :30 Jan 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
आंगन में गांजा की खेती करने का पुलिस ने किया भंडाफोड़, महिला गिरफ्तार

बीकोठी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बीकोठी(पूर्णिया). बड़हरा थाना पुलिस ने बीते तीन जनवरी को सुखसेना पंचायत के कैलू टोला बहियार में अफीम की खेती का खुलासा किया था. अब थानाक्षेत्र के निपनिया पंचायत के वार्ड संख्या 9 मंगुरजान मुस्लिम टोला में छापेमारी कर आंगन में की जा रही गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है. मामले में एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आठ गांजे के परिपक्व पौधे को काटकर सीलबंद कर थाना लाया गया. बड़हरा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि विधिवत छापेमारी के बाद अग्रेत्तर कारवाई की जा रही है. जानकारी के अनुसार, मंगुरजान नहर के बगल में एक कांड में मो मजहर के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी शमशुन खातून किराना दुकान एवं अंडा दुकान की आड़ में गांजा बेच रही थी. इसकी गुप्त सूचना बड़हरा थाना पुलिस को मिली थी. थानाध्यक्ष की सूचना के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार टीम गठित कर उक्त दुकान में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान महिला दुकानदार ने अपने आंगन में गांजा लगाने की बात कबूली. जब पुलिस टीम मो मजहर के घर पहुंची तो आंगन में गांजा के आठ परिपक्व पौधे देख सभी हैरान रह गए. तत्पश्चात पुलिस ने विधिवत गांजा के पौधा को नष्ट करते हुए पांच बोरा में सीलबंद किया. छापेमारी की भनक लगते ही परिवार के सभी सदस्य फरार हो गए. गांजा का पौधा मिलने के साथ ही पुलिस ने मौके पर महिला दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन