सीमांचल को घुसपैठियों का अड्डा बता पीएम ने किया क्षेत्र का अपमान : बिजेंद्र यादव

Published by : MD. TAZIM Updated At : 15 Sep 2025 9:40 PM

विज्ञापन

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया दौरा एक बार फिर जुमलों की बरसात साबित हुआ.

विज्ञापन

पूर्णिया. कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूर्णिया दौरा एक बार फिर जुमलों की बरसात साबित हुआ. सीमांचल की धरती को घुसपैठियों का अड्डा बताकर उन्होंने न केवल इस पूरे क्षेत्र का अपमान किया, बल्कि यहां की मेहनतकश जनता की अस्मिता को भी ठेस पहुंचाया है. बिजेंद्र यादव ने कहा कि यह वही जनता है, जो वर्षों से विकास और सम्मान की हकदार है, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने इसे केवल राजनीति का मोहरा बना दिया. इसके साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि यह वही बिहार है, जहां से प्रधानमंत्री ने 2014 में देश के युवाओं को दो करोड़ रोजगार और हर गरीब के खाते में 15 लाख रुपये देने का वादा किया था, लेकिन आज 11 साल बीत जाने के बाद भी न तो रोजगार आया और न ही गरीबों के खाते में पैसा पहुंचा. उल्टा, जब बेरोजगार नौजवान नौकरी और अधिकार की आवाज उठाते हैं, तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं और अब वोट चोरी के जरिए फिर से सत्ता में आने की कोशिश की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MD. TAZIM

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन