मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुईं फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी प्रभारी

प्रगति यात्रा
पूर्णिया. प्रगति यात्रा के तहत पूर्णिया पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी प्रभारी शबाना आजमी को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग पटना का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकमानाएं दी. पुलिस सब इंस्पेक्टर शबाना आजमी को यह सम्मान उनके विशिष्ट कार्यों के लिए दिया गया. शबाना आजमी वर्तमान में शहर के डाकबंगला चौक स्थित फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी के प्रभारी है. इस अवसर पर शबाना आजमी ने बताया कि वे जनवरी 2022 से पूर्णिया जिला में कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में वे बिहार पुलिस के सिपाही में बहाल हुई थीं. इसके बाद 2019 बैच के दारोगा की परीक्षा में पूरी तरह से सफल हुईं. इसके बाद वे पुलिस अवर निरीक्षक बनीं. वे मूल रूप से मोतीहारी की रहनेवाली है. उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा बिहार अल्पसंख्यक विभाग का मोमेंटो भेंट किये जाने पर खुशी जाहिर की और कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय में महिला होकर पुलिस में दारोगा बनी, इसका उन्हें गर्व है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










