तीन साल की बच्ची ने गैस ऑन कर जला दिया लाइटर, झुलसने से स्थिति गंभीर

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड के धरहरा चकला भुनाई पंचायत के वार्ड 12 में सोमवार को खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर से रिसाव होने पर अचानक आग लग गयी.

विज्ञापन

बनमनखी. पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड के धरहरा चकला भुनाई पंचायत के वार्ड 12 में सोमवार को खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर से रिसाव होने पर अचानक आग लग गयी. इस हादसे में एक तीन वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से झुलस गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गयी.आनन-फानन में ग्रामीणों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल बच्ची को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया.घायल बच्ची की पहचान ललित शर्मा की तीन वर्षीय पुत्री शिवानी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बच्ची की मां पूजा देवी ने बताया कि वह घर में खाना बना रही थीं और सब्जी काट रही थीं.इसी दौरान उनकी बेटी खाने की मांग करने लगी. वह चापाकल से पानी लाने चली गयीं. इतने में बच्ची ने गैस चूल्हा खोलकर लाइटर जला दिया, जिससे अचानक आग भड़क उठी. आग की चपेट में आने से बच्ची का हाथ, मुंह और शरीर बुरी तरह झुलस गया. पूजा देवी ने बताया कि उनके पति बाहर रहते हैं. वह घायल बच्ची और अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ अस्पताल पहुंची हैं.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन