सियासी साजिश है पप्पू यादव की गिरफ्तारी : राजद
Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 09 Feb 2026 7:29 PM
पटना पुलिस द्वारा तीन दशक पुराने मामले में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी को राष्ट्रीय जनता दल ने एक सुनियोजित साजिश बताया है
पूर्णिया. पटना पुलिस द्वारा तीन दशक पुराने मामले में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी को राष्ट्रीय जनता दल ने एक सुनियोजित साजिश बताया है और कहा है कि जनता की आवाज बने सांसद श्री यादव की लोकप्रियता से घबरा कर सत्ता की ओर से यह कार्रवाई की गयी है. राजद ने इसकी निंदा की है और कहा है कि जनता की आवाज को सत्ता की ताकत से नहीं दबाया जा सकता. यहां जारी बयान में राजद के वरिष्ठ नेता रुस्तम खान और जिला प्रवक्ता सुनील शर्मा ने कहा है कि जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करने और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने जैसी कार्यशैली के कारण सत्ता में बैठे लोगों ने सांसद श्री यादव को निशाना बनाया है. यहां जारी बयान में राजद नेताओं ने कहा है कि श्री यादव भले ही पूर्णिया के सांसद है पर वे पूरे बिहार के नेता हैं. इसका अहसास भी सत्ता के नेताओं का है जिससे वे घबरा कर जनता की आवाज को दाबने का प्रयास कर रहे हैं. राजद नेताओं ने कहा है कि पप्पू यादव की आवाज को दबाना सहज नहीं क्योंकि पूर्णिया ही नहीं, पूरे बिहार की जनता उनके साथ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










