राष्ट्रीय जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मी सम्मानित

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 17 May 2026 5:56 PM

विज्ञापन

मकान गणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुए सम्मानित

विज्ञापन

– प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए हुए सम्मानित भवानीपुर. पूर्णिया जिले के भवानीपुर प्रखंड में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया . सम्मान समारोह के माध्यम से कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई. इस अवसर पर बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने में कर्मियों की भूमिका बेहद अहम होती है. उन्होंने बताया कि संबंधित कर्मियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं मेहनत के साथ किया है. उनके अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है. सम्मानित होने वाले कर्मियों में अशोक कुमार उरांव, बचनेश्वर कुमार, प्रियंका देवी, आशीष कुमार, सुमन कुमार एवं राजेश कुमार भारती शामिल हैं. बीडीओ ने सभी कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इसी तरह जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने से जनगणना अभियान को सफल बनाया जा सकता है. समारोह के दौरान पंचायत राज पदाधिकारी रूपेश कुमार, अंचलाधिकारी ईशा रंजन, राजस्व पदाधिकारी सादिक अहमद ने भी सम्मानित कर्मियों की सराहना की.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन