गुलाबबाग में ऑटो व टोटो की जोरदार भिड़ंत, चालक गंभीर
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 17 May 2026 6:23 PM
चालक गंभीर
पूर्णिया. पूर्णिया के गुलाबबाग में शनिवार को दिन के ढाइ बजे एक ऑटो और टोटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से घायल को तुरंत इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी इलाज जारी है. घायल की पहचान मिठू सिन्हा के रूप में हुई है जो शहर में खुद का टोटो चलाने का कार्य करते हैं. घायल मिठू की बहन सपना सिन्हा ने बताया कि गुलाबबाग जीरो माइल के नजदीक एक तेज रफ्तार ऑटो ने मेरे भाई के टोटो में सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो के शीशे चकनाचूर हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही घायल टोटो चालक की बहन तुरंत मौके पर पहुंची. अपने भाई को लहूलुहान हालत में देखकर उसने हिम्मत दिखाई और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत जीएमसीएच पहुंचाया. खास बात यह रही कि हादसे के बाद ऑटो चालक को भी घायल की बहन ने स्थानीय लोगों के सहयोग से पकड़ लिया और उसे अपने साथ ही अस्पताल लेकर पहुंची, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके.-पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










