बाइक से टक्कर में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 17 May 2026 6:04 PM

विज्ञापन

पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र

विज्ञापन

पूर्णिया. पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर सरस्वती के निवासी 65 वर्षीय किसान शैलेन्द्र महतो की पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, जहां जीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक के रिश्तेदार किशन महतो ने बताया कि पिछले दिनों पीड़ित किसान रोज की तरह अपने घर से मकई की रखवाली के लिए निकले थे. जैसे ही वह घर से कुछ ही दूर पर मुख्यमार्ग के समीप सड़क पार करने लगे, तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि किसान सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आयी थी. घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से लहूलुहान स्थिति में किसान को तुरंत पूर्णिया जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. वहीं मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन