ठंड में गरीबों की मदद करना हमारा नैतिक कर्तव्य : डाॅ अनिल

Published at :28 Jan 2025 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
ठंड में गरीबों की मदद करना हमारा नैतिक कर्तव्य : डाॅ अनिल

डाॅ अनिल बोले

विज्ञापन

पूर्णिया. ग्रीन पूर्णिया के बैनर तले संस्थापक अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जाने-माने सर्जन डा. अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में ठंड के प्रकोप से बचाव के लिए गरीब, असहाय और दलित समुदाय के लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर डॉ गुप्ता ने एक तरफ जहां ‘अर्जन यदि किया हैं तो विसर्जन भी कीजिए’ का संदेश दिया वहीं जरूरतमंदों की मदद करना महज उद्देश्य नहीं बल्कि यह अहसास भी कराना है कि समाज हमेशा उनके साथ है. डाॅ गुप्ता ने कहा कि ठंड के इस मौसम में गरीब और असहाय लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं. हमारी यह छोटी सी कोशिश उन्हें ठंड से राहत देने का प्रयास है. ठंड के इस मौसम में उनकी तकलीफों को समझना और उनकी मदद करना हमारा नैतिक कर्तव्य है. गौरतलब है कि कड़ाके की इस ठंड में ग्रीन पूर्णिया की ओर से अलग-अलग इलाकों में लगातार कंबल वितरण का कार्यक्रम चल रहा है. इसी क्रम में गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले के धमदहा प्रखंड अंतर्गत दमगारा टोला में 100 से अधिक अत्यंत जरूरतमंद वृद्धा माता-पिताओं को ठंड से बचने के लिए मखमली कंबल मुहैया कराए गये. इससे पूर्व कम्युनिटी हॉल, भोलानाथ आलोक स्मारक के समीप आयकर विभाग कार्यालय के समीप महादलित बस्ती में 51 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गये. शहर के गणमान्य व्यक्ति सहित कई अन्य प्रमुख लोग इस अवसर पर मौजूद थे. सभी ने मिल कर कार्यक्रम को सफल बनाया और स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण में जुटे ग्रीन पूर्णिया के इस अभियान को भी सराहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन