गोली कांड का एक आरोपित गिरफ्तार

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 09 Jun 2025 8:02 PM

विज्ञापन

सदर थाना की पुलिस ने गोली कांड के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त मो राजा सदर थाना क्षेत्र के पचटकिया बेलवाड़ी टोला का रहनेवाला है.

विज्ञापन

पूर्णिया. सदर थाना की पुलिस ने गोली कांड के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्त मो राजा सदर थाना क्षेत्र के पचटकिया बेलवाड़ी टोला का रहनेवाला है. थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बीते गुरुवार को सदर थाना के बसंत पुर निवासी मो सफीक को चार हथियारबंद बदमाशों द्वारा लूटने का प्रयास के दौरान विरोध करने पर गोली चला दी गयी थी, जो वादी के पेट में लग गयी. इस संबंध में सदर थाना में शुक्रवार को घायल के बयान पर कांड संख्या 275/25 दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया गया. अनुसंधान कर रहे पुलिस द्वारा मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान में घटनास्थल से एक खोखा एवं एक पिलेट बरामद किया गया. अनुसंधान के क्रम में इस कांड के एक प्राथमिकी अभियुक्त मो राजा को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन