आम आदमी पार्टी ने यातायात पुलिस पर पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

पूर्णिया
पूर्णिया. यातायात डीएसपी द्वारा आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष विकास झा, जिला युवा अध्यक्ष ईरशाद पुनर्वी, उनकी पत्नी चांदनी प्रवीण के साथ हुई घटना और उन्हें जेल भेजने को लेकर शनिवार को पार्टी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आकस्मिक बैठक की. इसमें इस घटना की निंदा करते हुए अविलंब यातायात पुलिस पर कार्रवाई करने तथा वरीय पदाधिकारियों से इस मुकदमे की जांच कर गिरफ्तार लोगों को रिहा करने की मांग की गयी. पार्टी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि आए दिन यातायात पुलिस आम लोगों के साथ भी दुर्व्यवहार के साथ पेश आते हैं और विरोध करने पर जेल भेजने की धमकी देते हैं. कल की घटना में नेताद्वय यातायात पुलिस की शिकायत लेकर गए थे, यह बात उन्हें नागवार लगी और इस तरह की घटना की गयी. बैठक में जिला उपाध्यक्ष भानु भारतीय, जिला महासचिव आदित्य लाल, संगठन मंत्री एहसान आलम, रूपेश झा, अभिषेक झा, प्रदीप मेहता मुख्य रूप से उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सत्येन्द्र सिन्हा गोपी
सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










