सावन के रंग में रंगी महिला मंच की महिलाएं, हंसी-खुशी के साथ मना सावन उत्सव

Updated:
विज्ञापन

सावन उत्सव में शामिल महिला मंच की महिलाएं | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया की महिला मंच ने सावन पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर हर्षोल्लास के साथ सावन उत्सव मनाया. पारंपरिक हरियाली, गीतों और मेहंदी के साथ नारी एकता का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

पूर्णिया : सावन पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जयप्रकाश कॉलोनी, मधुबनी की महिला मंच की महिलाओं ने सावन उत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया. कार्यक्रम महिला मंच की अध्यक्षा ममता झा के आवास पर आयोजित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

हरे परिधानों में सजी महिलाओं ने बढ़ाई उत्सव की रौनक

सावन उत्सव के दौरान महिलाएं हरे रंग की साड़ियों में सज-धजकर पहुंचीं. पारंपरिक सावन गीतों के बीच झूला झूलने और मेहंदी लगाने का दौर चला. महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन की शुभकामनाएं भी दीं.

नारी एकता और आपसी सौहार्द का संदेश

महिला मंच की अध्यक्षा ममता झा ने कहा कि सावन उत्सव भारतीय संस्कृति और नारी एकता का प्रतीक है. इस तरह के आयोजन से महिलाओं के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारा मजबूत होता है.

कार्यक्रम में नीतू झा, रानी झा, बुलबुल झा, रुचि झा, निशा मिश्र, मिन्नी श्रीवास्तव, अनुराधा ठाकुर, सुनीता झा, रानी सिंह, अंजू सिन्हा, मधु, रूपा, इंदु त्रिपाठी, प्रमिला और शैली सहित कॉलोनी की अन्य महिलाएं मौजूद रहीं.

मिठाई खिलाकर दी सावन पूर्णिमा की शुभकामनाएं

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने एक-दूसरे को सावन पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं और मिठाइयां खिलाईं. इसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से अल्पाहार का आनंद लिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन