बुजुर्ग का शव आते ही घोरघट गांव में पसरा मातम

Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 21 Feb 2026 6:32 PM

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व.

विज्ञापन

पूर्णिया पूर्व. पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थानाक्षेत्र अंतर्गत रामपुर पंचायत के घोरघट गांव निवासी का शव शुक्रवार को कटिहार जिले के मंसाही मालकेन घाट के समीप मक्का खेत मे बरामद हुआ है. मृतक की पहचान घोरघट गांव के बद्री महलदार 60 वर्ष के रूप में हुई है. पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव के आते ही गांव में मातम पसर गया. घटना को लेकर मृतक का पुत्र बिनोद महलदार व प्रह्लाद महलदार ने बताया कि गुरुवार को पिताजी मछली मारने नदी गये हुए थे.देर रात वापस नही आने पर हमलोग सोचे कि वे नदी के पास ही सो गये .शुक्रवार को सुबह करीब 9 बजे एक अज्ञात नंबर से फोन कर जानकारी मिली कि एक शव मंसाही मालकोना घाट के समीप मक्का खेत मे है . मृतक की जेब में मौजूद डायरी में यह नंबर है और उनकी तस्वीर भी भेजी. इसके बाद हमलोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखें कि मेरे पिता के चेहरे पर गंभीर जख्म के निशान हैं .घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व एफएसएल की टीम ने मामले की गहन जांच की . शव को पोस्टमार्टम करा कर आज घर लाये हैं . उन्होंने बताया कि मेरे पिता बैंक से करीब डेढ़ लाख रुपया निकाल कर लाये थे.लगता है रुपये के लोभ में किसी ने इसका हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को इतनी दूर फेंक दिया.

विज्ञापन
Abhishek Bhaskar

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन