दिवाकर झा उर्फ सुमन झा बने कसबा जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
दिवाकर झा उर्फ सुमन झा बने कसबा जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष

कसबा प्रखंड

विज्ञापन

कसबा. कसबा प्रखंड के गढ़बनैली स्थित बीडी जैजानी महाविद्यालय के प्रांगण में जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष चुनाव हेतु एक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड चुनाव प्रभारी मोईनउद्दीन ने की. जिला चुनाव प्रभारी पवन मिश्रा एवं प्रखंड पर्यवेक्षक नवल किशोर यादव की देखरेख में संगठनात्मक चुनाव में सर्रा गांव निवासी पूर्व सरपंच लाल चंद्र झा के पुत्र दिवाकर झा उर्फ सुमन झा को सर्वसम्मति से कसबा प्रखंड अध्यक्ष चुना गया है. इस पद के लिए किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध विजेता घोषित किया गया. कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी. वही प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते ही दिवाकर झा उर्फ सुमन झा ने कहा कि पार्टी ने जो मुझ पर जो निर्विरोध भरोसा जताया गया है, मैं उस सम्मान को बनाए रखूंगा. मेरा लक्ष्य हर पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है. मुख्यमंत्री के जनहित से जुड़े सभी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुचाना है. पार्टी में अधिक से लोगो को जोड़ना है. मौके पर जेडीयू के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
अभिषेक भास्कर

लेखक के बारे में

By अभिषेक भास्कर

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन