बीएड शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, पूर्णिया विवि ने जारी की वेतन वृद्धि की अधिसूचना

Updated:
विज्ञापन

पूर्णिया विश्वविद्यालय

पूर्णिया विश्वविद्यालय ने बीएड विभाग के शिक्षकों के वेतन वृद्धि की अधिसूचना जारी की। शिक्षकों ने कुलपति के इस फैसले का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन

कटिहार : पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के निर्देश पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. अखिलेश कुमार ने शिक्षाशास्त्र विभाग (बीएड) के स्ववित्त पोषित शिक्षकों के वेतन में वृद्धि की अधिसूचना जारी कर दी है. 22 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना उच्च न्यायालय, पटना के आदेश एवं राज्यपाल सचिवालय, बिहार के निर्देश के आलोक में जारी की गयी है. इससे डीएस कॉलेज, कटिहार और फारबिसगंज कॉलेज, फारबिसगंज के बीएड विभाग में कार्यरत शिक्षकों और कर्मियों को लाभ मिलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिक्षकों ने कुलपति का जताया आभार

अधिसूचना जारी होने के बाद दोनों कॉलेजों के बीएड विभाग के शिक्षक-कर्मियों ने कुलपति प्रो. विवेकानंद सिंह के प्रति आभार जताया. शिक्षकों ने कहा कि वे कई वर्षों से उच्च न्यायालय, पटना के आदेश के अनुरूप वेतन वृद्धि की मांग कर रहे थे. उनका आरोप है कि पूर्व में उनकी मांगों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया.

एरियर भुगतान की भी उम्मीद

शिक्षकों ने कहा कि वर्तमान कुलपति ने अल्प वेतनभोगी कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए वेतन वृद्धि का निर्णय लिया है. इससे शिक्षकों में उत्साह है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि वेतन वृद्धि के साथ बकाया एरियर के भुगतान के लिए भी विश्वविद्यालय प्रशासन जल्द सकारात्मक और ठोस पहल करेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन