ताइक्वांडो में चमका कटिहार का गौरव, गोल्ड मेडल के साथ राष्ट्रीय स्तर पर बनाएगा जगह

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में गौरव को सम्मानित करते प्रधानाध्यापक व अन्य | Prabhat Khabar Network

बिहार राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बर्मा कॉलोनी के छात्र गौरव कुमार ने गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपनी जगह पक्की की। विद्यालय में खुशी का माहौल।

विज्ञापन

कटिहार : बिहार राज्य ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से पूर्वी चंपारण में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शहर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र गौरव कुमार ने गोल्ड मेडल जीतकर स्कूल, जिला और बिहार का नाम रोशन किया है. इस उपलब्धि के साथ गौरव अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन छात्रों ने जीते ब्रॉन्ज मेडल

प्रतियोगिता में विद्यालय के अंकुश कुमार, ज्योति कुमारी और चिराग कुमार ने भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. छात्रों की सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है.

प्रधानाध्यापक ने सम्मानित कर दी शुभकामनाएं

विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश दुबे ने गौरव कुमार की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए उसे विद्यालय परिसर में सम्मानित किया. उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए गौरव को शुभकामनाएं दीं. प्रधानाध्यापक ने बताया कि गौरव को डीएस कॉलेज में आयोजित पीएम के संवाद कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी मिला है.

ताइक्वांडो में विद्यालय की लगातार उपलब्धियां

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी ताइक्वांडो के क्षेत्र में लगातार उपलब्धियां हासिल कर रहा है. विद्यालय के बाबुल कुमार, सोनी कुमारी, अभिषेक कुमार, दीपक कुमार, अंकित कुमार दुबे, आकाश कुमार, चांदनी कुमारी, अराधना कुमारी, रूबी कुमारी, मनीषा कुमारी, गौरव कुमार, विवेक कुमार और अविनाश कुमार सहनी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन कर चुके हैं.

इनमें अभिषेक कुमार ने चार बार मेडल हासिल किया है, जबकि अराधना कुमारी को दो बार मेडल मिल चुका है. विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों की उपलब्धि को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन