बिहार में फिर से एनडीए की सरकार का आना तय : शाहनवाज हुसैन

पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जिस तरह सूरज का उगना तय है, उसी तरह बिहार में एनडीए की सरकार फिर से बनना तय है.
बायसी. प्रखंड के एनएच 31 भोरा पुल ईट भट्टा के पास एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जिस तरह सूरज का उगना तय है, उसी तरह बिहार में एनडीए की सरकार फिर से बनना तय है. 1999 में भी वह पहली बार जब किशनगंज लोकसभा से भाजपा के सांसद बने थे, तो 26 साल पहले भी किसी ने यह नहीं सोचा था कि किशनगंज में भी बीजेपी जीत सकती है. ठीक उसी प्रकार इस बार भी बायसी में एनडीए की जीत होगी. बिहार में एनडीए की सरकार होने से बिहार सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है. 22 सितंबर से नयी जीएसटी दर लागू हो जाएगी. बहुत सारे सामान के दाम कम हो जाएंगे, जिससे लोगों को बहुत राहत मिलेगी. आज विपक्ष यह कहकर डरा रहे है कि एनडीए की सरकार मत बनाओ, यदि एनडीए की सरकार आएगी तो बेरोजगारी बढ़ जाएगी. दूसरी पार्टी भी यह कह रही है कि हमें सरकार बनाने का मौका मिला, तो वह पलायन को रोक देंगे. मगर जनता जानती है कि आज नीतीश कुमार की सरकार में बिहार की कितना तरक्की हुई है. इस मौके पर पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, जदयू राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन, राष्ट्रीय महासचिव रालोमो अखिलेश्वर प्रसाद, हम के राष्ट्रीय महासचिव नंदलाल मांझी, जदयू नेता शाहीद रजा, भाजपा विधायक प्रत्याशी विनोद यादव, राजेश मेहता, शकीलूर रहमान, नीरज यादव, सूर्य नारायण सिंह, सोनू झा समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.
आज महिलाएं भी अपने पैरों पर खड़ी हैं : रेणु देवी
पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि आज नीतीश राज में सभी गांवों में सड़क, बिजली, स्कूल बन चुका है. आज महिलाएं भी अपने पैरों पर खड़ी हैं. लाखों युवाओं को नौकरी मिल चुकी है. आज काफी तेजी से बिहार आगे बढ़ रहा है. अभी प्रत्येक महिलाओं को 10 हजार रुपये रोजगार के लिए दिया जा रहा है. जब उसका रोजगार स्थिर हो जाएगा तो उसे फिर दो लाख रुपये दिया जाएगा. बिहार में पुनः एनडीए की सरकार बनने से बिहार हर क्षेत्र में आगे रहेगा. उन्होंने लोगों से कहा कि आप विपक्ष के बहकावे में नहीं आइए और बिहार में पुनः एनडीए की सरकार बनाइए.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




