मंत्री रेणु देवी ने प्रचार वाहन को किया रवाना

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 08 Sep 2025 7:32 PM

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर स्थानीय आरएन साव चौक पर मंत्री रेणु देवी ने प्रचार वाहन को रवाना किया.

विज्ञापन

पूर्णिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर स्थानीय आरएन साव चौक पर मंत्री रेणु देवी ने प्रचार वाहन को रवाना किया. इस दौरान प्रधामनमंत्री कार्यक्रम प्रभारी राधामोहन शर्मा, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, विधायक विजय खेमका, जिलामंत्री नूतन गुप्ता, डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता समेत एनडीए घटक दल के जिलाध्यक्ष समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे. प्रधानमंत्री मोदी आगामी 15 सितंबर को गुलाबबाग के शीशाबाड़ी में जनसभा को संबोधित करेगें. यह प्रचार वाहन जिले के सभी सातों विधानसभा के गांव-गांव पहुंच कर लोगों से 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनसभा में आने की अपील करेगा. इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह पटेल, हम के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष सौरभ झा, आरएलएम के जिलाध्यक्ष रमेश मेहता, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता वर्मन, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष सरिता राय, सरिता राय, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमित सिंह, राजेश रंजन, मीनाक्षी सिन्हा, अनिता कुमारी, पंकजा कुमारी, रुमा दास गुप्ता, राहुल सिन्हा, सत्यम श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन