नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया गया नशीले पदार्थों का सेवन न करने का संदेश

Published by : AKHILESH CHANDRA Updated At : 19 Mar 2026 6:15 PM

विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा कोषांग की पहल पर नुक्कड़ों पर नाटक का मंचन

विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा कोषांग की पहल पर नुक्कड़ों पर नाटक का मंचन

लोगों को दी गई सरकार द्वारा संचालित पुनर्वास योजनाओं की जानकारी

पूर्णिया. सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के जरिये नशीले पदार्थों का सेवन न करने का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की सार्थक पहल की गई. सामाजिक सुरक्षा निदेशालय एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित केंद्र प्रायोजित योजना के तहत शा मुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अमरेश कुमार कर रहे थे. बीते बुधवार को शहर के . बस स्टैंड, पूर्णिया जंक्शन रेलवे स्टेशन और पूर्णिया पूर्व प्रखंड कार्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को मादक द्रव्यों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशीली पदार्थों के सेवन की रोकथाम हेतु समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना था. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों द्वारा नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया. इसके साथ ही यह संदेश दिया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके परिवार एवं समाज पर भी गंभीर प्रभाव डालता है. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों, नशीले पदार्थों से दूर रहने के उपायों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न पुनर्वास एवं सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गई. स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी एवं जागरूकता बढ़ाने वाला कार्यक्रम बताया. जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने परिवार एवं समुदाय को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जागरूक करें.

विज्ञापन
AKHILESH CHANDRA

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन