व्यय की निगरानी के लिए निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग की बैठक

Published by : ARUN KUMAR Updated At : 11 Oct 2025 7:02 PM

विज्ञापन

निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग

विज्ञापन

पूर्णिया. निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी-सह-राज्य-कर अपर आयुक्त देवानन्द शर्मा की अध्यक्षता में बिहार विधान सभा चुनाव के लिए जिला स्तर पर गठित सभी वीवीटी दलों के पदाधिकारियों/कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के क्रम में नोडल पदाधिकारी-सह-अपर आयुक्त एवं सहायक नोडल पदाधिकारी रोहित दुबे, राज्य कर उपायुक्त, अन्वेषण ब्यूरो, पूर्णिया, द्वारा वीवीटी द्वारा कार्य के दौरान व्यय से संबंधित रिपोर्टों में सभी वाहनो की रजिस्ट्रेशन संख्या और उनका मेक, मंच का आकार, कुर्सी की संख्या पोस्टर/बैनर में उद्यरन का आकार, कटऑउट की संख्या और वीडीओ में की गई व्यय की अन्य सभी मदों को डालेगी. यह टीम आदर्श आचार संहिता संबंधित रिपोर्टो/अवलोकन को समान्य प्रेक्षक/रिटर्निंग अधिकारी को ससमय प्रस्तुत करेगी. वीवीटी दलों के पदाधिकारियों/कर्मियों विडियो अवलोकन करने के लिए अन्य जानकारी भी साझा की गयी.

एफएसटी के साथ बैठक

पूर्णिया. निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी-सह-राज्य-कर अपर आयुक्त देवानन्द शर्मा ने बिहार विधान सभा चुनाव के लिए सभी एफएसटी के साथ निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक की. इसमें सभी एफएसटी को उनके दायित्व एवं कर्तव्य के निर्वहन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया. साथ ही उन्हें एप के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ARUN KUMAR

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन